Welcome to SmartStudies.in! You visited this page for the first time.
Click Here to See Full Stats of Your Vists to SmartStudies.in
Note: - Back exercises from 6th to 10th are being updated according to New Syllabus 2021-22 both in English & Punjabi Mediums on daily basis. Please stay tuned ...000
Smart Studies
Follow on facebookFollow on twitter
This is an effort to make Learning Smarter, Easier and Free
Visitor No. 004647893
ਵਿੱਦਿਆ ਵਿਚਾਰੀ ਤਾਂ ਪਰ-ਉਪਕਾਰੀ।
ਨਕਲ ਕਰਨਾ ਪਾਪ ਹੈ।
ਵਿੱਦਿਆ ਮਨੁੱਖ ਦਾ ਤੀਸਰਾ ਨੇਤਰ ਹੈ।
ਨਕਲ ਆਤਮ-ਹੱਤਿਆ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।
ਚਰਿੱਤਰ ਜੀਵਨ ਦੀ ਸ਼ਾਨ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।
ਰੱਬ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਮੇਂ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ।
ਬੱਚਿਓ ਮਿਹਨਤ ਕਰਦੇ ਜਾਵੋ, ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਪੱਬ ਧਰਦੇ ਜਾਵੋ।
Articles -> Technology -> ������ ��������� ������ ��������� ������������������������������ ������

    अब समय है टैब कंप्यूटिंग का

    तेजी से लोकप्रिय हो रहा यह कम्प्युटिंग उपकरण बहुत जल्द ही लैपटॉप को प्रचलन से बाहर कर सकता है. देखा जाए तो टैब की लोकप्रियता के मुख्य कारण उसका लैपटॉप के मुकाबले कम आकार और अधिक कार्यक्षम होना है. मगर लोकप्रियता के अन्य कारणों की भी अनदेखी नहीं की सकती. जैसे...

    बैटरी क्षमता
    लैपटॉप की बैटरी जहाँ लगातार तीन घंटे या उससे कुछ अधिक समय तक चलती है, टैब को एक बार चार्ज करने के बाद लगातार 10 घंटों तक चलाया जा सकता है. यानी यात्रा वगेरे के लिए एकदम अनुकूल.

    सरल संचालन
    टैब पर काम करना बेहद सरल है. ऑपरेटिंग सिस्टम ही नहीं अन्य एप्पस भी इस तरह से डिजाइन किये गए हैं कि कोई भी इन पर आसानी से काम कर सकता है.

    सुवाह्यता
    यानी लाने ले जाने में आसानी. इसका लैपटॉप के मुकाबले कम आकार और उससे कहीं अधिक वजन में कम होना इसको लाने ले-जाने के लिए एकदम अनुकूल बनाता है. लैपटॉप के किलों वजन के मुकाबले कुछ सौ ग्राम वजन का टैब सहज लगता है.

    कम लागत
    आकर्षक और कार्यक्षम टैब, लैपटॉप की तुलना में सस्ता है. यानी अब उन कामों के लिए जो टैब पर भी सम्भव है उनके लिए लैपटॉप के अधिक पैसे खर्चने की जरूरत नहीं रही. टैब, पूरा पैसा वसूल उपकरण है.

    मुफ्त अनुप्रयोग
    टैब चाहे एंड्रोइड आधारित हो या मैक के आइओएस आधारित हो जरूरत के हिसाब के हजारों मुफ्त के सॉफ्टवेयर उपलब्ध है. ये टैब को बहु उपयोगी बनाते है, और लोकप्रिय भी.

    Author : संजय बेंगाणी
    References : http://www.tarakash.com/2/technology/new-gadgets/4912-era-of-tab.html

Have an article? Please don't wait, send it on articles@smartstudies.in

SmartStudies.in © 2012-2021